गिरिराज सिंह ने फिर दे दिया विवादित बयान, कहा- देश के विभाजन के समय मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो…

Tirhut News

पूर्णिया : (PURNEA ) केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह आज पूर्णिया में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक करने पहुंचें . इस दौरान गिरिराज सिंह ने एक बड़ा बयान दिया। जिसके बाद बिहार से लेकर देश की राजधानी में बैठे नेताओं की होश उड़ा दिया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नेहरू ने देश विभाजन के वक्त अगर मुसलमानों को पाकिस्तान और हिन्दुओ को भारत लाया होता तो आज देश की  सामाजिक व्यवस्था खराब नही होती। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिन्दू शुरू से प्रतिकार करना सीख लिए होते तो स्थिति ऐसी नही होती । उन्होंने कहा कि इन देशों में हिन्दू अपनी जमीर का जंग लड़ रहा है। तो मुसलमान घुश्पैठ कर रहे ।

उन्होंने कहा कि सीमांचल में किसनगंज,पूर्णिया,अररिया, कटिहार में बड़ी संख्या में डेमोग्राफी बदल रहा है। श्री सिंह ने कहा कि हिन्दू संगठनों के साथ इन इलाकों में बड़ी बैठक होगी। ऐसा इन इलाकों में इस लिए जरूरी है कि इन जिलों में बड़ी तेजी से आवादी बढ़  रही है। जिससे स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि जबतक हिन्दू है तभी तक लोकतंत्र है। बांग्लादेश में हिंदू अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं और बांग्लादेश से भाग कर मुसलमान भारत में घुसपैठ कर रहे हैं। मुस्लिम संगठन बदरुद्दीन अजमल हो या मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन हो वह धमकी दे रहे हैं। यह धमकी भारत में नहीं चलने वाली है। वहां का मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *