
मुजफ्फरपुर : जिले के स्थानीय लंगट सिंह महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला सदस्यता अभियान का शुभारंभ बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की। इस अवसर पर पार्टी के तमाम विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में डॉ ममता रानी ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अंगवस्त्र ओढ़ाकर मंच पर सम्मानित किया ।साथ ही कहा कि यह समय हमलोगों के लिए एकजुट और समर्पित होकर पार्टी के लिए काम करने का है और पार्टी को मजबूत बनाने में जी-जान से जुट जाना है।डॉ० रानी ने आगे कहा कि हम सभी को अपने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करना है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी मिशन मोड में सदस्यता अभियान से जुड़ें और अपने माननीय प्रधानमंत्री जी के देश के प्रति उनके सपने को साकार करने में हर संभव मदद करें। डॉ रानी ने जोर देकर कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हमारा यह सदस्यता अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। इसका सीधा लाभ पार्टी को मिलेगा और तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा।