

मुजफ्फरपुर: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 35वां जन्मदिन आज पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटा और तेजस्वी यादव के विकास कार्यों को याद किया।
रोजगार और न्याय का दिन
इस मौके पर रमेश गुप्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव का जन्मदिन रोजगार, न्याय और सामाजिक न्याय का दिन है। उन्होंने पिछले 17 महीनों में बिहार के विकास के लिए जो काम किया है, वो काबिले तारीफ है।
जनता चाहती है तेजस्वी को मुख्यमंत्री
बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्हें उम्मीद है कि तेजस्वी यादव बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त बनाएंगे।
कार्यकर्ताओं का उत्साह
इस कार्यक्रम में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने तेजस्वी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।