महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल का निधन

Tirhut News

पटना से एक दुखद खबर सामने आई है। महावीर मंदिर न्यास के सचिव और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया है। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में महावीर वात्सल्य अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आचार्य किशोर कुणाल, जो एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी थे, कुणाल ने सेवा से निवृत्त होने के बाद सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपना जीवन समर्पित कर दिया। वह बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर न्यास के सचिव के रूप में सक्रिय थे।

उनका जन्म 10 अगस्त 1950 को मुजफ्फरपुर जिले के बरुराज गांव में एक भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई और बाद में उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास और संस्कृत में स्नातक और मास्टर डिग्री प्राप्त की। उनके शिक्षकों में प्रसिद्ध इतिहासकार आरएस शर्मा और डीएन झा शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक आने के बाद परिवार ने उन्हें तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से समाज और धार्मिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

आचार्य किशोर कुणाल के निधन से बिहार ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी अमूल्य सेवाएं दीं। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार कब और कहाँ होगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *