किसान – मजदूर-  युवा संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने सुनी फरियाद

Tirhut News

मुजफ्फरपुर: किसान – मजदूर-  युवा संवाद कार्यक्रम के तहत रविवार को पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मरवन प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांव में संवाद किया। उन्होंने लोगों का समस्या सुना एवं निदान का कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा जनहित में चलाए जा रहे योजनाओं की   जानकारी देते हुए लोगो से कहा कि आप हर एक योजना का लाभ उठाएं, हमारे सहयोगी, कार्यकर्ता आपके मदद के लिए खड़े रहेंगे हैं।


       इस क्रम में श्री कुमार ने क्षेत्र के अरिजपुर सहनी टोला, मखदुमपुर कोदरिया यादव टोला, खलीलपुर रविदास टोला, भटौना रविदास टोला, गोपालपुर मंदिर, गोपालपुर धानुक टोला आदि जगहों पर लोगों के साथ संवाद किया। श्री कुमार ने कहा की कांटी क्षेत्र में प्रशासनिक भ्रष्टाचार चरम पर है। गरीबों की बात न तो अधिकारी सुन रहे हैं न ही कर्मचारी। जिस कारण वे  अपने हित में चलाई जा रही सरकारी योजना का लाभ समय पर नहीं उठा पा रहे हैं।चौतरफा अराजक माहौल व्याप्त हो गया है। वही इस अराजक स्थिति का शिकार क्षेत्र के गरीब लोग हो रहे  है।


          उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को सचेत करते हुए कहा कि आप  गरीबों को लूटना बंद करें , अन्यथा यहां के लोग आपको अब खदेर देंगे। उन्होंने इस अराजक स्थिति के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि जब-जब जन प्रतिनिधि प्रभावहीन होते हैं तथा जनता की चिंता छोड़ अपने चिंता में लग जाते , तभी आमजन के अधिकार का हनन होने लगता है। श्री कुमार ने संवाद कार्यक्रम में उपस्थित नौजवानों का आवाहन करते हुए कहा की आप जनप्रतिनिधियों का भरोसा छोड़ अपने अधिकार के रक्षा के  लिए आगे बढ़े हम आपके साथ चलेंगे।
          संवाद कार्यक्रम में श्री कुमार के साथ जय किशन कुमार चौहान, मोहम्मद शमीम, प्रभाकर चौधरी , पैक्स अध्यक्ष अनिल यादव, अमरजीत पासवान , बिगन महतो , राम शंकर झा ,लालू राम, अरुण सहनीउ, मुकेश कुमार सिंह, अजय राय, राम कल्याण सहनी , शंकर पंडित, विनोद शर्मा , हरिनंदन राम , मनीष राम, अर्जुन राम, दिनेश पासवान, अनिल चौधरी , बालाजी, मोहम्मद सागिर, वालीराम महतो आदि प्रमुख लोक शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *