
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में अपने चचेरे दादा शत्रुघ्न प्रसाद सिंह उर्फ टूटू सिंह को गोली मारने वाले पोता चुन्नू ने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
आपको बता दे कि 27 जनवरी कि रात अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में चुन्नू ने अपने दादा शत्रुघ्न प्रसाद को पारिवारिक विवाद में गोली मार दी थी।गोली से घायल शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है वही चुन्नू की गिरफ्तारी के लिए अहियापुर थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान चुन्नू ने गुरुवार की दोपहर सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया।
चुन्नू के आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ टाउन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई थी। पारिवारिक विवाद में गोली मारी गई थी। आरोपी चुन्नू को चिह्नित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार की दोपहर आरोपी चुन्नू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
चुन्नू पर पूर्व से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज है, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर था। पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेने कि करवाई में जुटी है।