महाशिवरात्रि पर्व: विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Tirhut News

Bihar: मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश, डीजे पर प्रतिबंध और ड्रोन से निगरानी

महाशिवरात्रि पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन और विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने समाहरणालय सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद समाधान, मद्यनिषेध, लोक शिकायत, खनन टास्क फोर्स, और नीलामपत्रवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

महाशिवरात्रि पर्व के लिए विशेष इंतजाम:

• पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती

• डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सख्त अनुपालन का निर्देश।

• शोभायात्रा के लिए निर्धारित रूट से ही यात्रा की अनुमति, रूट सत्यापन का आदेश।

• ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से सतत निगरानी।

• कंट्रोल रूम द्वारा 24×7 प्रभावी मॉनिटरिंग की व्यवस्था।

असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी:

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने, सामाजिक सद्भाव भंग करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंदिरों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन:

• श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसरों में पुलिस बल की तैनाती।

• बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की विशेष व्यवस्था।

• आमजन से संयम बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील।

भूमि विवाद और लोक शिकायत निवारण:

• थानों पर संयुक्त सुनवाई, समाधान पोर्टल पर मामलों की प्रविष्टि अनिवार्य।

• साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश, जरूरत के अनुसार थाना/अंचल का दौरा

• लोक सूचना पदाधिकारियों को समय पर शिकायत निपटारे का आदेश, अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी।

होली के मद्देनजर शराबबंदी पर सख्ती:

• शराब उत्पादन, बिक्री, परिवहन और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध।

• संयुक्त छापेमारी अभियान और जब्त शराब का शीघ्र विनष्टीकरण

• अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सतत मॉनिटरिंग का आदेश।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:

• नीलामपत्रवाद: प्राथमिकता के आधार पर 750 करोड़ की वसूली के लिए कार्रवाई तेज।

• भूमिहीनों को भूमि पर्चा: सभी अंचल अधिकारियों को ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने का आदेश।

• यातायात सुरक्षा: जागरूकता रथ, वाहनों की सघन जांच और नियम उल्लंघन पर जुर्माना

बैठक में नगर आयुक्त श्री विक्रम वीरकर, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री संजीव कुमार, अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) श्री सुधीर कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (पश्चिम) श्रीमती श्रेयाश्री, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) श्री अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, और थानाध्यक्ष जुड़े हुए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *