
मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला इकाई द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचयात्मक बैठक सह अभिनंदन कार्यक्रम जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विष्णुकांत झा, तथा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। मंचासीन नेताओं ने पदाधिकारियों को संगठन के मूल मंत्र, ध्येय और उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए कुशल संगठक बनने का मार्गदर्शन दिया।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और संगठन की नई इकाई का दायित्व है कि वे जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठित करें। भाजपा हर बूथ जीतने के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे मुजफ्फरपुर में भाजपा एवं NDA के प्रत्याशी विधानसभा में विजयी होकर पहुंचें।
वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णुकांत झा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए पदाधिकारियों को भाजपा के मूल मंत्र से अवगत कराया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा नीत NDA सरकार की उपलब्धियों और जनप्रिय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के महत्व पर बल दिया।
संगठन में पद नहीं, दायित्व होता है
अपने अध्यक्षीय संबोधन में वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा में कोई भी पद बड़ा या छोटा नहीं होता। हर कार्यकर्ता का दायित्व राष्ट्र प्रथम के ध्येय को लेकर संगठन को मजबूत करना है।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मनोज तिवारी ने दिया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी:
• जिला महामंत्री: रविशंकर कुशवाहा
• जिला उपाध्यक्ष: मनीष कुमार, अशोक कुमार झा, फेकू राम, अंजना कुशवाहा
• पूर्व मेयर: सुरेश कुमार
• अन्य उपस्थित गणमान्य: इंद्रा सिंह, राशि खत्री, ऋतु राज, जिला मंत्री लालाबाबू साहनी, कृष्णा महतो, चित्रलेखा देवी, पूनम वर्मा, ऋतु आनंद, नंदकिशोर पासवान, बिकाऊ यादव, परितोष सिंह एवं कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार।
यह बैठक आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की रणनीति को प्रभावी बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
— तिरहूत न्यूज