त्योहारी सीजन में रेलवे की सौगात: बिहार के यात्रियों के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Tirhut News

हाजीपुर: त्योहारी सीजन और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार के यात्रियों के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें दिल्ली, पटना, सहरसा, भागलपुर, कटिहार और जयनगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को कवर करेंगी, जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

आरक्षित स्पेशल ट्रेनें:

• नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल (02436/02435)

• नई दिल्ली से: 29-31 मार्च, सुबह 08:30 बजे, पटना आगमन 20:10 बजे।

• पटना से: 30 मार्च-1 अप्रैल, सुबह 08:30 बजे, नई दिल्ली आगमन 20:10 बजे।

• नई दिल्ली-पटना सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (04088/04087)

• नई दिल्ली से: 29 मार्च-1 अप्रैल, दोपहर 15:50 बजे, पटना आगमन अगले दिन सुबह 08:40 बजे।

• पटना से: 29 मार्च-2 अप्रैल, दोपहर 12:00 बजे, नई दिल्ली आगमन अगले दिन सुबह 04:40 बजे।

• नई दिल्ली-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल (04090/04089)

• नई दिल्ली से: 31 मार्च, दोपहर 14:15 बजे, सहरसा आगमन अगले दिन 13:30 बजे।

• सहरसा से: 29 मार्च व 1 अप्रैल, शाम 18:45 बजे, नई दिल्ली आगमन अगले दिन 18:00 बजे।

अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें:

• आनंद विहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल (04430/04429)

• आनंद विहार से: 29-30 मार्च, दोपहर 12:40 बजे, भागलपुर आगमन अगले दिन दोपहर 12:10 बजे।

• भागलपुर से: 29-31 मार्च, दोपहर 14:30 बजे, आनंद विहार आगमन अगले दिन 14:30 बजे।

• दिल्ली-सहरसा अनारक्षित स्पेशल (04432/04431)

• दिल्ली से: 29-30 मार्च, दोपहर 15:20 बजे, सहरसा आगमन अगले दिन 16:00 बजे।

• सहरसा से: 30-31 मार्च, रात 20:00 बजे, दिल्ली आगमन अगले दिन 20:10 बजे।

• नई दिल्ली-जयनगर अनारक्षित स्पेशल (04434/04433)

• नई दिल्ली से: 29-30 मार्च, रात 23:30 बजे, जयनगर आगमन अगले दिन रात 23:00 बजे।

• जयनगर से: 30 मार्च-1 अप्रैल, सुबह 04:00 बजे, नई दिल्ली आगमन अगले दिन सुबह 04:00 बजे।

• दिल्ली-कटिहार अनारक्षित स्पेशल (04438/04437)

• दिल्ली से: 29-30 मार्च, दोपहर 14:15 बजे, कटिहार आगमन अगले दिन 13:40 बजे।

• कटिहार से: 29-31 मार्च, शाम 18:45 बजे, नई दिल्ली आगमन अगले दिन 18:10 बजे।

यात्रियों के लिए विशेष सुविधा

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के माध्यम से प्राप्त करें।

बिहार और उत्तर भारत के यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेनें किसी सौगात से कम नहीं हैं। इन ट्रेनों के संचालन से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और त्योहारी सीजन में वे अपने परिजनों से आसानी से मिल सकेंगे।

– तिरहूत न्यूज़

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *