Bihar: लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में होंगे भर्ती

Tirhut News

पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी हो रही है। फिलहाल वे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है और वे पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

दिल्ली एम्स में होंगे भर्ती

लालू यादव को आज दोपहर में दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां उन्हें एम्स में भर्ती कराया जाएगा। उनकी तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से वे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद से मेडिकल निगरानी में हैं लालू यादव

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को 2022 में किडनी की बीमारी का पता चला था। उस समय उनकी सिर्फ 25% किडनी ही काम कर रही थी। डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी, जिसके बाद उनकी बेटी राहिनी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की।

5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। ट्रांसप्लांट के बाद से ही वे नियमित रूप से दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में रहे हैं।

लालू यादव की तबीयत पर नजर

आरजेडी प्रमुख की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक चिंतित हैं। उनकी सेहत को लेकर पूरे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है।

तिरहूत न्यूज उनकी सेहत से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *