
भाजपा का 46वां स्थापना दिवस मुजफ्फरपुर में धूमधाम से मनाया गया, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. निषाद ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
मुजफ्फरपुर: रविवार को भाजपा पूर्वी जिला की ओर से जुरन छपरा स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी का 46वां स्थापना दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष विवेक कुमार द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि भाजपा आज अपने कार्यकर्ताओं की तपस्या, समर्पण और बलिदान की बदौलत दो से 303 सीटों तक का ऐतिहासिक सफर तय कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की वैचारिक यात्रा को आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और मुजफ्फरपुर के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि भाजपा की वर्तमान सफलता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और लगातार संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने भाजपा के स्थापना काल से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तक की चुनावी यात्रा पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को पूर्व विधान पार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक बेबी कुमारी और पूर्व विधान पार्षद गीता देवी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर उप मेयर डॉ. मोनालिसा, अमिताभ कुमार, भोला चौधरी, सुजीत चौधरी, रविशंकर कुशवाहा, अशोक कुमार झा, मनीष कुमार, फेकू राम, इंदिरा सिंह, राशि खत्री, ऋतुराज, अंजना कुशवाहा, लाल बाबू साहनी, कृष्णा महतो, पूनम वर्मा, रितु आनंद, नंदकिशोर पासवान, बिकाऊ यादव, परितोष कुमार, संजय चूड़ीवाल, दिलीप कुमार, सिद्धार्थ चौधरी, मनीष चौधरी, रोहन कुमार, ओमकार पासवान, गोविंद सिंह, दिवाकर शर्मा, प्रीतम ठाकुर सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।