वैशाली पुलिस की कार्रवाई: पिछले 24 घंटे में 13 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब बरामदगी और वारंट में फरार आरोपी शामिल

Tirhut News

वैशाली | तिरहूत न्यूज
वैशाली जिले में पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। बीते 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इनमें अवैध शराब बरामदगी, पुराने लंबित वारंट और गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी शामिल हैं।

गिरफ्तारी का विवरण इस प्रकार है:

• काजीपुर थाना: कांड संख्या 341/25, धारा 37 बिहार मद्य निषेध अधिनियम के अंतर्गत सोनू कुमार (पुत्र अरुण पटेल, सा० अरला) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

• जंदाहा थाना: कांड संख्या 160/25, धारा 30(A) के तहत कुशेश्वर सहनी (पुत्र जयलाल सहनी, सा० गोपीनाथ मुकुंदपुर) को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

• जुड़ावनपुर थाना: कांड संख्या 76/25 के तहत नागेन्द्र राय (पुत्र शिवन राय, सा० पहाड़पुर पश्चिमी) को 3 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

• कटहरा थाना: कांड संख्या 197/25 के तहत प्रियाशु कुमार और रामभरोस कुमार को 14.37 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

• लालगंज थाना: कांड संख्या 77/21 के तहत मिनक सहनी को गिरफ्तार किया गया।

• काजीपुर थाना: वारंट संख्या GR-5466/12 के तहत राजीव कुमार और राहुल कुमार (सा० अफजलपुर धोबघटी) को गिरफ्तार किया गया।

• काजीपुर थाना: वारंट संख्या GR-1879/18 के तहत गीता देवी (पत्नी मुकेश राय, सा० वासुदेवपुर चपटा) को गिरफ्तार किया गया।

• वैशाली थाना: वारंट संख्या GR-839/19 के तहत राजकुमार सहनी (पुत्र फकुदार सहनी, सा० महुआ टोली) को गिरफ्तार किया गया।

• जुड़ावनपुर थाना: वारंट संख्या GR-1559/24 के तहत राजीव कुमार राय (पुत्र कैलाश राय, सा० राघोपुर पूर्वी) को गिरफ्तार किया गया।

• भगवानपुर थाना: वारंट संख्या GR-681/17 के तहत मो० रहमद (पुत्र मो० इरियाद, सा० सहथानेयातपुर) को गिरफ्तार किया गया।

• सदर थाना: वारंट संख्या GR-2589/13 के तहत विश्णुदेव साह, उदय साह और सुमन साह (सा० पानापुर लंगा) को गिरफ्तार किया गया।

• हरिलोचनपुर थाना: कांड संख्या 82/25 के तहत बी.एन.एस. की विभिन्न धाराओं में वांछित रामजी सिंह को गिरफ्तार किया गया।

• नगर थाना: कांड संख्या 716/24 के तहत धारा 262 बी.एन.एस. में नामजद अनिल कुमार (पुत्र नरेश राय, सा० बिदुपुर) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक वैशाली ने बताया कि जिले में अपराध एवं शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *