
मुजफ्फरपुर: मधुबनी में आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कफेन मंडल पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में रामकृष्ण धाम पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव बिहारी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया, जबकि संचालन लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल झा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कफेन मंडल से रिकॉर्ड संख्या में लोग भाग लें। सभी सात पंचायतों के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।”
संजीव बिहारी ने कहा, “यह कार्यक्रम हमारी संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में यह हम सभी को नई ऊर्जा देगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से जुटने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अनिल झा ने कहा कि “सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह सराहनीय है और हम मिलकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे।”
बैठक में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में छोटू पासवान, दीपक कुशवाहा, अजीत कुमार उर्फ कन्हैया सिंह, राहुल शाही, हरिशंकर कुशवाहा, रविंद्र साह, राहुल कुमार, शिवजी भगत, शंभु साह, सुनील यादव, वासुदेव सिंह, डॉ. भरत सिंह, पवन कुशवाहा, केदार साह, दुर्गेश कुमार, रजनीकांत कुमार, आनंद कुमार, पप्पू कुशवाहा, नानटून कुमार, संजय चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। यह कार्यक्रम न सिर्फ संगठन के लिए बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। भाजपा को उम्मीद है कि इस रैली से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के साथ-साथ क्षेत्र में पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।