CBSE 12वीं बोर्ड परिणाम घोषित: 88.39% छात्र सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Tirhut News

नई दिल्ली/मुजफ्फरपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 88.39 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.41 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

लड़कियों ने एक बार फिर प्रदर्शन में बाजी मारी है। इस बार लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 91 प्रतिशत से अधिक रहा, जो लड़कों से 5.94 प्रतिशत अधिक है। यह अंतर शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की लगातार बढ़ती भागीदारी और मेहनत को दर्शाता है।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025: मुख्य आँकड़े

• कुल परीक्षार्थी: 16,92,794

• उत्तीर्ण छात्र: 14,96,307

• पासिंग प्रतिशत: 88.39%

• लड़कियों का पास प्रतिशत: 91%+

• लड़कों का पास प्रतिशत: लगभग 85%

• रिजल्ट देखने के पोर्टल: cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in

बिहार-झारखंड के छात्र भी रहे अव्वल

तिरहूत और सीमांचल क्षेत्र के कई स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए हैं। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, और आसपास के जिलों के टॉपर्स की लिस्ट भी जल्द ही “तिरहूत न्यूज़” पर प्रकाशित की जाएगी।

10वीं के नतीजे जल्द

बोर्ड सूत्रों के अनुसार कक्षा 10वीं के परिणाम भी कुछ ही दिनों में जारी किए जाएंगे। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुई थीं जबकि 12वीं की आखिरी परीक्षा 4 अप्रैल को हुई थी।

रिजल्ट का बेसब्री से था इंतज़ार

छात्र, अभिभावक और शिक्षक समुदाय इस परिणाम का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कई छात्र आज सुबह से ही रिजल्ट पोर्टल पर नजरें टिकाए बैठे थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *