“आज का राशिफल – जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?”

Tirhut News

16 मई 2025 का राशिफल: जानिए आज किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी?
तिरहूत न्यूज डेस्क: आज 16 मई 2025, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए अवसरों और चुनौतियों से भरा रहेगा। कुछ को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। जानिए ज्योतिषाचार्य जटाशंकर कुमार द्वारा बताए गए आज के दैनिक राशिफल के अनुसार आपकी राशि क्या कहती है।

मेष (Aries):

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। पुराने रोग उभर सकते हैं। निर्माण और अनुसंधान से जुड़े लोगों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: सफेद

वृष (Taurus):

परिवार का सहयोग मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। हालांकि छोटे भाई-बहनों से तनाव हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

मिथुन (Gemini):

कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। विशेषकर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सराहना और लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

कर्क (Cancer):

विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

शुभ रंग: लाल

सिंह (Leo):

पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। हालांकि प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की आशंका है। मेडिकल स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: हरा

कन्या (Virgo):

परिवार और छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

शुभ रंग: गुलाबी

तुला (Libra):

कार्यस्थल पर तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी से रिश्तों में तनाव के कारण धार्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा।

शुभ रंग: हरा

वृश्चिक (Scorpio):

धन और संपत्ति के अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। माता-पिता से विवाद की आशंका है, समझदारी से काम लें।

शुभ रंग: सफेद

धनु (Sagittarius):

पिता से मतभेद और पारिवारिक अशांति की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा, ध्यान व प्रार्थना से राहत मिलेगी।

शुभ रंग: हरा

मकर (Capricorn):

जीवनसाथी से विचारों का टकराव हो सकता है। प्रसारण और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग: क्रीम

कुंभ (Aquarius):

छोटे भाई-बहनों से विवाद संभव है, परंतु जीवनसाथी और परिवार से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: केसरिया

मीन (Pisces):

पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। अनावश्यक खर्च से बचें।

शुभ रंग: पीला

ज्योतिषी: जटाशंकर कुमार

संपर्क: 9525456123

Note: यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। यह आपके दिन को दिशा देने में सहायक हो सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय सदैव विवेक और कर्म पर निर्भर करता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *