18 मई का राशिफल | जानिए आपके दिन का शुभ रंग और भाग्य संकेत

Tirhut News

ज्योतिषाचार्य जटाशंकर कुमार से जानिए – 18 मई को कैसा रहेगा आपका दिन?

तिरहूत न्यूज़ ब्यूरो | विशेष संवाददाता

सम्पर्क: tirhutnews.com | WhatsApp: +91-9905457393

दिनांक: 18 मई 2025 | रविवार

आज के बदलते सामाजिक और पारिवारिक परिवेश में लोगों की रुचि ज्योतिष की ओर बढ़ी है। भाग्य, ग्रहों और राशियों की चाल आम जनजीवन पर कैसे असर डालती है – यही जानने के लिए तिरहूत न्यूज़ प्रस्तुत कर रहा है एक खास विशेष रिपोर्ट।

हमारे सहयोगी ज्योतिषाचार्य जटाशंकर कुमार ने 12 राशियों के आधार पर दिन की स्थिति, स्वास्थ्य, धन, करियर और पारिवारिक जीवन से जुड़े संभावित संकेत दिए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि आज किस रंग का इस्तेमाल करने से आपका दिन और बेहतर हो सकता है।

मेष (Aries)

लेखक, एकाउंटिंग या कागज़ी काम करने वालों के लिए भाग्यवर्धक दिन। छोटे भाई-बहनों की प्रगति के संकेत हैं। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

वृष (Taurus)

बीमा क्षेत्र या वित्तीय सलाह देने वालों को लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। संतान की तबीयत पर ध्यान देना जरूरी है।

शुभ रंग: सफेद

मिथुन (Gemini)

सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। हालांकि आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है।

शुभ रंग: नीला

कर्क (Cancer)

जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। ऑफिस या व्यापार में बदलाव की संभावना है।

शुभ रंग: लाल

सिंह (Leo)

कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से मन अशांत हो सकता है। भाई-बहनों से लाभ की उम्मीद है। यात्रा में सावधानी रखें।

शुभ रंग: केसरिया

कन्या (Virgo)

कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खटपट संभव है।

शुभ रंग: गुलाबी

तुला (Libra)

रियल एस्टेट या जमीन से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। ऑफिस से जुड़ी आमदनी बढ़ेगी। लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है।

शुभ रंग: सफेद

वृश्चिक (Scorpio)

प्रेम संबंधों में धोखा या उलझन संभव। लेकिन नौकरी या बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। यात्रा की योजना बन सकती है।

शुभ रंग: लाल

धनु (Sagittarius)

पारिवारिक कलह से मन परेशान हो सकता है। ऑटोमोबाइल या ट्रांसपोर्ट व्यापार में फायदा होगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

मकर (Capricorn)

विदेश में करियर बनाने वालों को सफलता मिल सकती है। माँ की सेहत को लेकर चिंता संभव। साझेदारी में व्यापार लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

कुंभ (Aquarius)

आर्थिक लाभ के संकेत। यात्राओं के दौरान सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

शुभ रंग: काला

मीन (Pisces)

नौकरी में तरक्की या प्रगति संभव है। गहरे विचार और चिंतन से आत्मबल बढ़ेगा। अनावश्यक खर्च से परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

ज्योतिष सलाह के लिए संपर्क करें:

जटाशंकर कुमार (ज्योतिषाचार्य)

मोबाइल: 9525456123

नोट: यह रिपोर्ट पाठकों की जानकारी के लिए है। किसी भी निर्णय से पहले व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर सलाह अवश्य लें।

© तिरहूत न्यूज़ | Digital Desk

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *