

आज का राशिफल – 24 मई 2025
ज्योतिषाचार्य: जटाशंकर कुमार | संपर्क: 9525456123
प्रस्तुति: तिरहूत न्यूज़ — तिरहूत की आवाज़, जनता की जुबानी
मेष (Aries)
कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में भी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी शिक्षा या कोर्स के लिए समय शुभ है।
शुभ रंग: लाल
वृष (Taurus)
कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। पिताजी का सहयोग या लाभ मिल सकता है। विदेश में कार्यरत लोगों के लिए अनुकूल समय है।
शुभ रंग: हरा
मिथुन (Gemini)
कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
कर्क (Cancer)
जीवनसाथी आपके लिए सौभाग्य लेकर आ सकते हैं। निर्माण और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक रुझान बढ़ सकता है।
शुभ रंग: केसरिया
सिंह (Leo)
पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। बीमा और वित्तीय सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है।
शुभ रंग: पीला
कन्या (Virgo)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। साझेदारी वाले कारोबार में विवाद हो सकता है। पितृ सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
तुला (Libra)
पारिवारिक कलह से मन अशांत रह सकता है। पुलिस, सेना या सुरक्षा क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए समय अच्छा है। छात्रों को कठिनाई हो सकती है।
शुभ रंग: काला
वृश्चिक (Scorpio)
मीडिया, संचार या पत्रकारिता से जुड़े छात्रों के लिए समय लाभकारी है। पारिवारिक समर्थन मिलेगा। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
शुभ रंग: लाल
धनु (Sagittarius)
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में कार्यरत लोगों को लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में धन प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ी समस्या रह सकती है।
शुभ रंग: पीला
मकर (Capricorn)
लेखन, डेटा और शोध से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। किसी नजदीकी स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
कुंभ (Aquarius)
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, अस्पताल जाने की स्थिति बन सकती है। विदेश में रहने वालों को आर्थिक लाभ संभव है। कुछ अप्रत्याशित समस्याएं भी आ सकती हैं।
शुभ रंग: नीला
मीन (Pisces)
सामाजिक कार्यों में खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना है। ध्यान और योग से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग: केसरिया
© तिरहूत न्यूज़
हर दिन का राशिफल पढ़ें और जुड़ें तिरहूत की आवाज़ से।