

जून 2025 राशिफल: जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि | विशेष ज्योतिषीय कवरेजज्योतिषीय सलाह: पं. जटाशंकर कुमार | प्रस्तुतकर्ता: तिरहूत न्यूज़ डेस्कजून 2025 का महीना कई राशियों के लिए विशेष अवसर, चुनौतियाँ और लाभ के संकेत दे रहा है। विदेश यात्रा, शिक्षा, प्रेम, करियर, संतान, तकनीक और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जानिए अपनी राशि के अनुसार।मेष (Aries):संतान से आर्थिक लाभ की संभावना है। विदेश में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह महीना फलदायी रहेगा। आध्यात्मिक लोगों के लिए समय अनुकूल।शुभ रंग: पीलावृष (Taurus):माता से सहयोग मिलेगा। भूमि और संपत्ति से लाभ के योग हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।शुभ रंग: क्रीममिथुन (Gemini):यात्रा का योग बन रहा है। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन लाभ की संभावना है।शुभ रंग: गुलाबीकर्क (Cancer):राजनीति या सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को धनलाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।शुभ रंग: लालसिंह (Leo):कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सर्जन डॉक्टरों के लिए समय श्रेष्ठ है।शुभ रंग: सफेदकन्या (Virgo):विदेश में काम करने वालों के लिए लाभ का समय है। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। मानसिक तनाव बना रह सकता है।शुभ रंग: हरातुला (Libra):अनुसंधान और वैज्ञानिक शिक्षा में लगे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलेंगे। समाज में बदनामी या षड्यंत्र से सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में धोखा या विवाद हो सकता है।शुभ रंग: कालावृश्चिक (Scorpio):कार्यस्थल पर उच्च सफलता मिलने की संभावना है। बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें।शुभ रंग: लालधनु (Sagittarius):वकील और न्याय से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ हो सकता है। भाग्य का सहयोग सीमित रहेगा, मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।शुभ रंग: केसरियामकर (Capricorn):सर्जरी में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम जीवन में समस्याएँ आ सकती हैं। यात्रा की योजना संभव।शुभ रंग: क्रीमकुंभ (Aquarius):रियल एस्टेट और भूमि व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी समय है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रह सकती है।शुभ रंग: नीलामीन (Pisces):भाई-बहनों से मतभेद संभव है। तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।शुभ रंग: गुलाबीविशेष सुझाव:यह राशिफल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है। अपनी कुंडली के विश्लेषण हेतु व्यक्तिगत ज्योतिष परामर्श अवश्य लें।ज्योतिषी: पं. जटाशंकर कुमारसंपर्क: 9525456123“तिरहूत न्यूज़” पर हर महीने पढ़ें – राशिफल, जीवनशैली, स्वास्थ्य और सफलता से जुड़े ज्योतिषीय लेख।Website: www.tirhutnews.com