
बिहार को मिला पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, सीएम ने किया लोकार्पण
📍स्थान: पटना, 11 जून 2025 | SHABD नेटवर्क स्टोरी:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। यह फ्लाईओवर कारगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक फैला हुआ है। कुल 422 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ब्रिज से पटना शहर के व्यस्ततम इलाकों में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नविन, और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नविन ने बताया कि यह बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर है, जबकि दूसरा फ्लाईओवर छपरा में निर्माणाधीन है।
फ्लाईओवर बनने से आम लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा और अस्पताल तक पहुंचने में भी समय की बचत होगी।
🔊 प्रमुख बाइट्स:
• नितिन नविन, मंत्री, पथ निर्माण विभाग
• मिहिर सिंह, अपर मुख्य सचिव, पथ निर्माण विभाग
• शीर्षत कपिल अशोक, MD, BSRDC
• नीरज कुमार, प्रवक्ता, जदयू
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। 422 करोड़ की लागत से बने इस ब्रिज से लोगों को जाम से राहत मिलेगी।