15 जून 2025 का राशिफल: जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

Tirhut News

आज का राशिफल | दिनांक: 15 जून 2025

ज्योतिषी – पं. जटाशंकर कुमार | 📞 संपर्क: 9525456123

प्रस्तुति: तिरहूत न्यूज़ — तिरहूत की आवाज़, जनता की जुबानी

🔴 मेष (Aries)

धन लाभ का योग बना हुआ है। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम है। संतान को कुछ कष्ट संभव है।

शुभ रंग: सफेद

🟢 वृष (Taurus)

रियल एस्टेट और ज़मीन से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा, पारिवारिक समय सुखद रहेगा।

शुभ रंग: हरा

मिथुन (Gemini)

छोटे भाई-बहनों पर व्यय संभव है। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

शुभ रंग: काला

🔴 कर्क (Cancer)

आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। बड़े भाई-बहनों से लाभ होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

शुभ रंग: लाल

🟡 सिंह (Leo)

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से कुछ परेशानी संभव है। बीमा या वित्त से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

🟠 कन्या (Virgo)

यात्रा का योग बन सकता है। विदेश में रहने वालों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी से मतभेद संभव है।

शुभ रंग: केसरिया

🤍 तुला (Libra)

समाज में अपमान या विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। बड़े भाई-बहनों को कष्ट संभव है।

शुभ रंग: क्रीम

🧡 वृश्चिक (Scorpio)

व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

🔴 धनु (Sagittarius)

पिता से मतभेद संभव है। भाग्य साथ थोड़ा कम देगा, लेकिन सेना या सुरक्षाकर्मी वर्ग को लाभ मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल

मकर (Capricorn)

संतान को कुछ परेशानी हो सकती है। शोध कार्य या गहन अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को लाभ होगा। पारिवारिक तनाव रह सकता है।

शुभ रंग: काला

🩵 कुंभ (Aquarius)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मीडिया और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभ का समय है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी

🟠 मीन (Pisces)

मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। छोटे भाई-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। तकनीकी क्षेत्र में धन लाभ होगा।

शुभ रंग: केसरिया

📌 यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर तैयार किया गया है। अधिक जानकारी या व्यक्तिगत कुंडली विश्लेषण के लिए संपर्क करें: पं. जटाशंकर कुमार – 9525456123

📲 हर दिन का राशिफल पढ़ने के लिए जुड़ें तिरहूत न्यूज़ के साथ — www.tirhutnews.com

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *