आज का राशिफल: 18 जून 2025 | जानिए आपकी राशि क्या कहती है? – तिरहूत न्यूज़

Tirhut News

आज का राशिफल | 18 जून 2025, बुधवार

✍️ ज्योतिषी – जटाशंकर कुमार 📞 9525456123

📍 तिरहूत न्यूज़ — तिरहूत की आवाज़, जनता की जुबानी

🔮 मेष

धार्मिक यात्रा के योग हैं। पिता से विचारों में मतभेद हो सकता है। संतान को पढ़ाई या करियर में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

शुभ रंग: पीला

🔮 वृष

धन हानि की संभावना है, सावधानी बरतें। समाज में षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। मनोविज्ञान से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

शुभ रंग: भूरा

🔮 मिथुन

गृह निर्माण, कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।

शुभ रंग: हरा

🔮 कर्क

अध्यात्म और योग से जुड़े लोग उन्नति कर सकते हैं। विदेश में कार्यरत टेक्निकल प्रोफेशनल्स को लाभ मिलेगा। पिता पर खर्च बढ़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

🔮 सिंह

शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक समस्या आ सकती है।

शुभ रंग: केसरिया

🔮 कन्या

तकनीकी व्यापार, रियल एस्टेट और जमीन से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: काला

🔮 तुला

भाग्य आपका साथ देगा। विदेश यात्रा में बाधा या परेशानी हो सकती है। डॉक्टरों के लिए लाभकारी समय है।

शुभ रंग: नारंगी

🔮 वृश्चिक

निर्माण और विकास कार्यों में धन लाभ के योग हैं। नौकरी में तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें।

शुभ रंग: लाल

🔮 धनु

सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। साझेदारी व्यापार में लाभ हो सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

🔮 मकर

विदेश में शोध कार्य कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। यात्रा की योजना बन सकती है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

🔮 कुंभ

आर्थिक लाभ के संकेत हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में सतर्कता जरूरी है।

शुभ रंग: सफेद

🔮 मीन

सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए शुभ समय है। मनोविज्ञान के विद्यार्थी लाभ में रहेंगे। पारिवारिक समय सुखद रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा

राशिफल को रोज़ाना पढ़ने के लिए जुड़ें TirhutNews.com से।

📲 हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें: Facebook | YouTube | Instagram

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *