
पशुपति कुमार पारस का 73वां जन्मदिन मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
🔸 पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया गया जन्मदिन
🔸 जिलाध्यक्ष अजय सिंह बोले- बिहार के गरीब और वंचितों के लिए पारस जी का योगदान सराहनीय
मुजफ्फरपुर (तिरहूत न्यूज़ डेस्क):
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का 73वां जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम भगवानपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी उम्र व उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा, “हमारे नेता हमेशा बिहार के गरीब, अति पिछड़े और वंचित समाज के हक के लिए खड़े रहे हैं। उनके द्वारा किए गए कार्य प्रेरणादायक हैं और हम कार्यकर्ता उनके हर निर्देश का पालन पूरी निष्ठा से करेंगे।”
कार्यक्रम में कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें डॉक्टर आसिफ मंटू, अवधेश पासवान, शशि कुमार सिंह, पंकज सिंह, अनवर साहब, अमजद साहब, रुस्तम जी, मोहम्मद मुन्ना खान, धर्मशिला गुप्ता, आशा देवी एवं पिंकी देवी मुख्य रूप से मौजूद रहे।