दैनिक राशिफल 17 जुलाई 2025: जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल, शुभ रंग और उपाय | Tirhut News

Tirhut News

दैनिक राशिफल — 17 जुलाई 2025

🔮 ज्योतिषाचार्य: जटाशंकर कुमार 📞 9525456123

✍️ प्रस्तुति: तिरहूत न्यूज़

🔴 मेष (Aries)

सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक स्तर पर धन लाभ संभव है, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव रह सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

वृष (Taurus)

लेखन, डेटा और रिसर्च से जुड़े लोग सफलता पाएंगे। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। मेहनत अपेक्षाकृत अधिक करनी होगी।

शुभ रंग: काला

🟢 मिथुन (Gemini)

तकनीकी कार्यों में लगे लोगों को धन लाभ के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

शुभ रंग: हरा

🟠 कर्क (Cancer)

आर्थिक रूप से लाभकारी समय है। बैंकिंग व फाइनेंस क्षेत्र के लोग सफल होंगे। पिता से समर्थन प्राप्त होगा।

शुभ रंग: केसरिया

🟤 सिंह (Leo)

विदेश में रह रहे जातकों को लाभ होगा, लेकिन मानसिक तनाव बना रहेगा। अनावश्यक खर्च से परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

🤍 कन्या (Virgo)

योग, साधना, और सेवा कार्यों से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी से भी लाभ के योग हैं।

शुभ रंग: क्रीम

💗 तुला (Libra)

विदेश मंत्रालय या विदेश में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। ध्यान और मेडिटेशन से मानसिक संतुलन मिलेगा। बड़े भाई-बहनों पर खर्च संभव।

शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक (Scorpio)

सेवा कार्यों और प्रशासन से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। पिता से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी।

शुभ रंग: सफेद

🔴 धनु (Sagittarius)

खुफिया विभाग से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। पिता को स्वास्थ्य या कार्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। विदेश में पढ़ रहे छात्रों के लिए अनुकूल समय।

शुभ रंग: लाल

🔵 मकर (Capricorn)

विज्ञान एवं अनुसंधान क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए श्रेष्ठ समय है। जीवनसाथी से जुड़ी चिंता संभव है। यात्रा की योजना बन सकती है।

शुभ रंग: नीला

🟡 कुंभ (Aquarius)

टेक्निकल व्यापार करने वालों को लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद की स्थिति बनेगी। काम में अधिक व्यस्तता रहेगी।

शुभ रंग: पीला

मीन (Pisces)

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाभ का समय है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: काला

📢 प्रतिदिन सुबह पढ़ें — “तिरहूत न्यूज़ राशिफल”

🌐 tirhutnews.com

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *