
दैनिक राशिफल: 25 जुलाई 2025 | जानिए आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है?
ज्योतिषीय मार्गदर्शक: जटाशंकर कुमार | संपर्क: 9525456123
♈ मेष (Aries)
धर्मस्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे।
शुभ रंग: भूरा
♉ वृषभ (Taurus)
सर्जन डॉक्टरों के लिए लाभकारी समय है। हालांकि धन की कुछ कमी महसूस हो सकती है और पारिवारिक परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
♊ मिथुन (Gemini)
तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की और धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: आसमानी
♋ कर्क (Cancer)
मेडिकल और डॉक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। स्थान परिवर्तन हो सकता है, लेकिन मानसिक तनाव परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
♌ सिंह (Leo)
खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। लेकिन समाज में षड्यंत्र और विरोध झेलना पड़ सकता है। योग-ध्यान से राहत मिलेगी।
शुभ रंग: केसरिया
♍ कन्या (Virgo)
सरकारी नौकरी वालों के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में तरक्की और मां का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
♎ तुला (Libra)
मीडिया और संचार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि यात्रा करते समय सावधानी जरूरी है। पिता का मार्गदर्शन लाभ देगा।
शुभ रंग: काला
♏ वृश्चिक (Scorpio)
नवीन खोज और तकनीकी निर्माण से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। संतान पक्ष से चिंता हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
♐ धनु (Sagittarius)
निर्माण, कारखाना और उत्पादन क्षेत्र में लाभ होगा। माता का सहयोग मिलेगा, लेकिन अचानक कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
♑ मकर (Capricorn)
विदेश में तकनीकी कार्य करने वालों को लाभ मिलेगा। जीवनसाथी और भाई-बहनों से मतभेद की संभावना है।
शुभ रंग: नीला
♒ कुंभ (Aquarius)
विद्यार्थियों और सौंदर्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग और लाभ होगा।
शुभ रंग: क्रीम
♓ मीन (Pisces)
शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च उपलब्धियों का समय है।
शुभ रंग: नारंगी
📌 हर सुबह पढ़ें तिरहूत न्यूज़ पर सटीक दैनिक राशिफल — तिरहूत की आवाज़, जनता की जुबानी।
👉 tirhutnews.com/राशिफल