
आज का राशिफल – 31 जुलाई 2025, गुरुवार
✍️ ज्योतिषाचार्य जटाशंकर कुमार | संपर्क: 9525456123
🐏 मेष
धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। अध्यात्म और योग से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। छोटे भाई-बहनों पर खर्च संभव है।
🔶 शुभ रंग: केसरिया
🐂 वृषभ
धन के मामले में सतर्क रहें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी रहेगा। बड़े भाई-बहनों से मतभेद की संभावना।
🔷 शुभ रंग: आसमानी
👫 मिथुन
खुफिया विभाग और विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
🌸 शुभ रंग: गुलाबी
🦀 कर्क
मेडिकल प्रोफेशनल्स को लाभ। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
✨ शुभ रंग: सुनहरा
🦁 सिंह
रिसर्च क्षेत्र के विद्यार्थियों को सफलता। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा, लेकिन भाई-बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
🌞 शुभ रंग: पीला
👧 कन्या
करियर में धन लाभ की संभावना। मां का सहयोग मिलेगा और भाग्य भी साथ देगा।
🟨 शुभ रंग: क्रीम
⚖️ तुला
यात्रा के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत ही आपका भाग्य बदलेगी।
💚 शुभ रंग: हरा
🦂 वृश्चिक
प्रेम संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। सर्जन डॉक्टरों को लाभ और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।
🟫 शुभ रंग: भूरा
🏹 धनु
तकनीकी व्यवसाय के लिए समय बेहतर। जीवनसाथी से टकराव और कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है।
🔴 शुभ रंग: लाल
🐐 मकर
वकीलों और न्यायिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय। हालांकि कार्यक्षेत्र में मतभेद हो सकते हैं।
⚪ शुभ रंग: सफेद
🌊 कुंभ
राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों को धन लाभ। शिक्षक वर्ग और शिक्षा क्षेत्र के लिए भी समय अनुकूल।
⚫ शुभ रंग: काला
🐟 मीन
फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लाभ। स्थान परिवर्तन के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
🟠 शुभ रंग: नारंगी
नोट: यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के लिए ज्योतिषाचार्य जटाशंकर कुमार से संपर्क करें।