
दैनिक राशिफल – 09 अगस्त 2025
ज्योतिषी – जटाशंकर कुमार | 📞 9525456123
मुज़फ्फरपुर | तिरहूत न्यूज़ –
जानिए आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। प्रेम, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर ग्रहों की चाल का असर आपके दिन को किस तरह प्रभावित करेगा, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
♈ मेष
फिल्म और कला से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी को भाग्य का साथ मिलेगा। जमीन और संपत्ति से लाभ संभव।
शुभ रंग: नारंगी
♉ वृष
धन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। सेहत की समस्या संभव।
शुभ रंग: सफेद
♊ मिथुन
विदेश में पढ़ाई करने वालों को सफलता मिल सकती है। धन व्यय अधिक होगा। संतान के कारण तनाव संभव।
शुभ रंग: आसमानी
♋ कर्क
डॉक्टर और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ। माता पर व्यय हो सकता है। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा।
शुभ रंग: केसरिया
♌ सिंह
खाद्य सामग्री निर्माण से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र की संभावना। छोटे भाई-बहनों से लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: भूरा
♍ कन्या
बैंकिंग और वित्त क्षेत्र में सफलता। कार्यक्षेत्र में धन लाभ संभव। जमीन से जुड़े कार्य के लिए शुभ समय।
शुभ रंग: हरा
♎ तुला
पिता के कारण परेशानी संभव। खुफिया विभाग से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
♏ वृश्चिक
विदेश में सौंदर्य और ब्यूटी उद्योग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय। जीवनसाथी के कारण परेशानी हो सकती है। धर्मस्थल की यात्रा संभव।
शुभ रंग: सुनहरा
♐ धनु
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। डॉक्टर और मेडिकल क्षेत्र में सफलता। परिवार के कारण परेशानी संभव।
शुभ रंग: लाल
♑ मकर
कपड़ा उद्योग के लिए समय अच्छा। संतान से मतभेद संभव। कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा।
शुभ रंग: नीला
♒ कुंभ
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान को भाग्य का साथ मिलेगा। होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय में लाभ।
शुभ रंग: पीला
♓ मीन
इत्र और फैशन उद्योग में सफलता मिलेगी। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान से लाभ संभव।
शुभ रंग: काला
📌 स्रोत: तिरहूत न्यूज़ विशेष राशिफल सेवा
📅 अगला राशिफल पढ़ने के लिए रोज़ सुबह विज़िट करें – tirhutnews.com/आज-का-राशिफल