
आज का राशिफल — 10 अगस्त 2025
मुजफ्फरपुर | तिरहूत न्यूज़ | पंडित जटा शंकर
मेष (Aries)
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जमीन और संपत्ति से जुड़े निर्णय में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है। शुभ रंग: केसरिया
वृष (Taurus)
बैंकिंग और डाटा से संबंधित काम करने वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। शुभ रंग: हरा
मिथुन (Gemini)
यात्रा और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। परिवार से लाभ होगा। शुभ रंग: क्रीम
कर्क (Cancer)
विदेश में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। अचानक कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ रंग: भूरा
सिंह (Leo)
योग और अध्यात्म से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से तनाव संभव है। धन का अधिक व्यय हो सकता है। शुभ रंग: सफेद
कन्या (Virgo)
विदेश में पढ़ाई करने वालों को सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसर बनेंगे। योग और ध्यान से लाभ होगा। शुभ रंग: आसमानी
तुला (Libra)
कार्य क्षेत्र में लाभ की संभावना है। मनोविज्ञान से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक (Scorpio)
अनुसंधान कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। माता का सहयोग मिलेगा, लेकिन पिता के कारण कुछ परेशानियां संभव हैं। शुभ रंग: लाल
धनु (Sagittarius)
तकनीकी कार्य में सफलता मिलेगी। छोटे भाई-बहनों के कारण चिंता हो सकती है। व्यापार में सतर्कता जरूरी है। शुभ रंग: पीला
मकर (Capricorn)
सर्जन और डॉक्टरों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी से लाभ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में परेशानी हो सकती है। शुभ रंग: काला
कुंभ (Aquarius)
डॉक्टर और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। झगड़ा या परेशानी हो सकती है। प्रेम संबंधों में मतभेद संभव हैं। शुभ रंग: नीला
मीन (Pisces)
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतान से मतभेद संभव हैं, लेकिन जीवनसाथी से संबंध बेहतर रहेंगे। शुभ रंग: सुनहरा