
दैनिक राशिफल – 12 अगस्त 2025
ज्योतिषी: जटाशंकर कुमार | 9525456123
मेष – विदेश में आईटी सेक्टर में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। छोटे भाई-बहनों पर खर्च संभव। शुभ रंग: सुनहरा
वृष – वैज्ञानिकों के लिए लाभकारी समय। धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लाभ की संभावना भी है। शुभ रंग: नीला
मिथुन – विदेश में शिक्षक या शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव। शुभ रंग: आसमानी
कर्क – सेना से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। षड्यंत्र से सतर्क रहें। शुभ रंग: केसरिया
सिंह – बेकरी और खाद्य निर्माण से जुड़े लोगों को लाभ होगा। संतान को कठिनाई हो सकती है। जीवनसाथी पर व्यय संभव। शुभ रंग: नारंगी
कन्या – चार्टर्ड अकाउंटेंट, बैंकिंग और वित्त क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति संभव। शुभ रंग: क्रीम
तुला – दवा निर्माण से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ। यात्राओं में सावधानी रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय अच्छा। शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक – विदेश में अनुसंधान से जुड़े लोगों को धन लाभ। प्रेम संबंधों में सतर्क रहें। साझेदारी व्यापार में परेशानी हो सकती है। शुभ रंग: सफेद
धनु – फिटनेस और थेरेपी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर। तकनीकी कार्यों में भाग्य का साथ। शुभ रंग: पीला
मकर – सोशल मीडिया और रिपोर्टिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल। कार्यक्षेत्र में विवाद संभव, सफलता के लिए अधिक मेहनत जरूरी। शुभ रंग: हरा
कुंभ – धन लाभ के योग। सामाजिक और राजनीतिक कार्य से जुड़े लोगों को लाभ। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग: काला
मीन – खाद्य निर्माण क्षेत्र में सफलता। परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। शुभ रंग: लाल