
दैनिक राशिफल : 16 अगस्त 2025
ज्योतिषाचार्य – जटाशंकर कुमार
मेष ♈
परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। बैंक, क्लर्क और डाटा से संबंधित कार्य करने वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
शुभ रंग : पीला
वृष ♉
यात्रा और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को तनाव हो सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग : क्रीम
मिथुन ♊
धन लाभ के योग बन रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और रिपोर्टिंग से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।
शुभ रंग : आसमानी
कर्क ♋
विदेश में सेल्स और मार्केटिंग करने वालों को धन लाभ होगा। धन खर्च अधिक होगा। यात्रा की योजना बन सकती है।
शुभ रंग : भूरा
सिंह ♌
राजदूत और विदेश मंत्रालय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। मनोविज्ञान से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। परिवार पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ रंग : केसरिया
कन्या ♍
विदेश में रहने वालों को धन लाभ हो सकता है। निवेश और वित्तीय परामर्श से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी है। संतान के कारण तनाव संभव।
शुभ रंग : काला
तुला ♎
डॉक्टर और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। तकनीकी पढ़ाई के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग।
शुभ रंग : हरा
वृश्चिक ♏
खुफिया विभाग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। धन संबंधी समस्या संभव है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग : लाल
धनु ♐
पिता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। तकनीकी व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग : नारंगी
मकर ♑
अनुसंधान क्षेत्र के डॉक्टरों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। साझेदारी व्यवसाय में सतर्क रहें।
शुभ रंग : नीला
कुंभ ♒
जल सेना से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के संकेत। संतान के लिए धन लाभ संभव।
शुभ रंग : गुलाबी
मीन ♓
वकील और अदालत से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मतभेद संभव। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : सुनहरा