आज का राशिफल 18 अगस्त 2025: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल और शुभ रंग

Tirhut News

आज का दैनिक राशिफल

♈ मेष

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। तकनीकी पढ़ाई में सफलता मिलेगी। संतान के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग – भूरा

♉ वृषभ

रियल स्टेट और जमीन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। वायु सेना, वायुयान और अंतरिक्ष से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

शुभ रंग – सफेद

♊ मिथुन

छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। बैंकिंग और डाटा कार्य से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। योग और ध्यान से लाभ होगा।

शुभ रंग – आसमानी

♋ कर्क

इन्वेस्टमेंट और वित्त मंत्रालय से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी सफलता पाएंगे। पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग – सुनहरा

♍ कन्या

सर्जन डॉक्टर और मनोविज्ञान से जुड़े लोगों को लाभ होगा। संतान को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

शुभ रंग – नीला

♌ सिंह

फिटनेस और थेरेपी से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में तनाव की संभावना है। विदेश में रहने वालों के लिए समय अच्छा है।

शुभ रंग – केसरिया

♎ तुला

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। संतान के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

शुभ रंग – हरा

♏ वृश्चिक

कार्यस्थल पर उन्नति होगी। सेना के तकनीकी विभाग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। धन के मामलों में सावधानी रखें।

शुभ रंग – लाल

♑ मकर

टैक्स और आयकर विभाग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद की संभावना है। संतान को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

शुभ रंग – काला

♐ धनु

भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। योग और अध्यात्म से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग – नारंगी

♒ कुंभ

जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। विदेश में व्यापार करने वालों को लाभ होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग – गुलाबी

♓ मीन

जज, वकील और अदालत से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। विदेश में रहने वालों के लिए भी अनुकूल समय है। स्थान परिवर्तन की संभावना है।

शुभ रंग – पीला

📞 ज्योतिषी – जटाशंकर कुमार (9525456123)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *