31 अगस्त 2025 का राशिफल: नौकरी, व्यापार, परिवार और सेहत पर जानें आज का दिन कैसा रहेगा

Tirhut News

आज का राशिफल (31 अगस्त 2025) सभी 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। करियर, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़िए ज्योतिषाचार्य जटाशंकर कुमार द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां।
♈ मेष (Aries)

कार्यक्षेत्र में धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

शुभ रंग: नारंगी
♉ वृषभ (Taurus)

सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

शुभ रंग: हरा
♊ मिथुन (Gemini)

संतान से धन लाभ हो सकता है। मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मानसिक तनाव रह सकता है।

शुभ रंग: आसमानी
♋ कर्क (Cancer)

होटल और रेस्टोरेंट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

शुभ रंग: भूरा
♍ कन्या (Virgo)

पिता से लाभ मिलेगा। डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और फैशन टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। छोटे भाई-बहनों का समय शुभ है।

शुभ रंग: गुलाबी
♌ सिंह (Leo)

विदेश में फिल्म और कला से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। माता के कारण तनाव हो सकता है। छोटे भाई-बहनों पर खर्च बढ़ सकता है।

शुभ रंग: लाल
♎ तुला (Libra)

खाद्य उद्योग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। तकनीकी पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय शुभ है।

शुभ रंग: क्रीम
♏ वृश्चिक (Scorpio)

इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद
♐ धनु (Sagittarius)

अनुसंधान करने वाले डॉक्टरों को लाभ होगा। समाज में विवाद या परेशानी हो सकती है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी।

शुभ रंग: केसरिया
♑ मकर (Capricorn)

चाय और कॉफी उद्योग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के लिए समय शुभ है।

शुभ रंग: नीला
♒ कुंभ (Aquarius)

माता से विवाद हो सकता है। विदेश में रहने वालों के लिए समय अच्छा है। सर्जन डॉक्टर को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मतभेद संभव।

शुभ रंग: काला
♓ मीन (Pisces)

कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। संतान को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

📞 ज्योतिषाचार्य: जटाशंकर कुमार

☎️ संपर्क: 9525456123

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *