
दैनिक राशिफल : रविवार, 7 सितम्बर 2025
🔮 ज्योतिषाचार्य – जटाशंकर कुमार
मेष ♈
विदेश में नौकरी करने वालों के लिए समय शुभ रहेगा। माता का आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग – पीला
वृष ♉
कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना है। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग – हरा
मिथुन ♊
हार्डवेयर और लोहा से जुड़े कारोबारियों को लाभ के संकेत हैं। धन प्राप्ति का योग बनेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ रंग – काला
कर्क ♋
इनकम टैक्स और ऑडिट से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कुछ षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी की यात्रा संभव है। तकनीकी कार्य में धन लाभ होगा।
शुभ रंग – क्रीम
सिंह ♌
रक्षा सामग्री निर्माण और उत्पादन क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साझेदारी व्यापार में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव।
शुभ रंग – सफेद
कन्या ♍
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। वकील, अदालत और न्यायपालिका से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। बड़े भाई-बहनों से विवाद हो सकता है।
शुभ रंग – आसमानी
तुला ♎
लोन और फाइनेंस से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग – नीला
वृश्चिक ♏
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य साथ देगा। संतान को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
शुभ रंग – लाल
धनु ♐
विदेश में कंप्यूटर और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग – केसरिया
मकर ♑
बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से उपहार प्राप्त हो सकता है। मीडिया और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी
कुंभ ♒
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबारियों को लाभ होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। योग और ध्यान से मानसिक तनाव कम होगा।
शुभ रंग – भूरा
मीन ♓
निवेशकों के लिए समय लाभकारी हो सकता है। सामाजिक कार्यों में व्यय होगा। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग – सुनहरा
ज्योतिषी-जटाशंकर कुमार
9525456123