
मुजफ्फरपुर शहरी इलाकों के बाद शटर कटवा गिरोह अब मुजफ्फरपुर के ग्रामीण इलाकों में दुकानों के बाद एटीएम मशीन को भी निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला औराई थाना क्षेत्र के रामपुर का है। यहां तेज आंधी बारिश के बीच इंडिया वन एटीएम मशीन को निशाना बनाया गया है। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने होटल मालिक हथियार के बल पहले धमकी दी फिर रुम में बंद करवा दी गई।

इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। घटना देर रात्रि की बताई जा रही है। बताया जा रहा है शनिवार की देर रात अचानक तेज आंधी और बारिश हो रही थी। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश एटीएम को गैस कटर से काटने लगे। आवाज होने के बाद होटल मालिक हीरा साह को अनहोनी की आशंका हुई।

जिसकी बाद होटल मालिक बाहर निकले। उस दौरान हथियार का भय दिखाया और जान से मारने की धमकी दी गई इसके साथ रूम में बंद करवा दिया गया। जिसके बाद वह शटर को गैस कटर से काटने लगा। उस बीच अचानक लॉक फंस गया। उसी दौरान अचानक पुलिस की पहुंच गई। पुलिस की भनक लगते ही गिरोह चंपत हो गए।

वही सुचना औराई के जामादार सिकंदर यादव मौके वारदात पर पहुंचे। जांच पड़ताल की है। उस दौरान पुलिस ने बताया पुलिस की गश्ती और तत्परता की वजह से बड़ी घटना टल गई। अन्यथा एटीएम को काटा जा सकता था। फिलहाल पुलिस विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है। पहचान की जा रही है।