

मुजफ्फरपुर में बेलगाम अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दिया है। आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने लूट के दौरान एक कर्मी को गोली मार दिया। अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। एसएसपी दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुटे हुए है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र का है।

बता दे कि रविवार कि रात 9:15 बजे जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित फ्लिपकार्ट के कार्यालय में हथियार से लैस 9 अपराधी पहुंचे। कार्यालय में मौजूद सभी कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। उसके बाद मौके पर मौजूद कर्मियों से पैसा निकालने के लिए बोलने लगे। जिसके बाद कैश काउंटर में रखे 4.93 लाख रुपया लूट लिया। इसी क्रम में कार्यालय का अलार्म बज गया। जिस कारण अपराधी आग बबूला हो गए। कैश काउंटर पर बैठे कर्मी को गोली मार दिया। उसके बाद हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद कर्मियों ने घायल कर्मी को इलाज के लिए बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृत कर्मी की पहचान मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत निवासी प्रकाश मिश्रा के रूप में हुई है।

एसएसपी व अन्य अधिकारी मामले की कर रहे जांच
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सुशील कुमार, सिटी एसपी, एसडीपीओ टाऊन 2 विनीता सिन्हा, सदर थान अध्यक्ष अश्मित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। FSL की टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्रित किया। साथ ही घटना स्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़ी बाइक
9 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मधौल फोरलेन की तरफ भागे। अपराधी तीन बाइक से घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे हुए थे। भागने के दौरान एक बाइक रास्ते में खराब हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी बाइक स्टार्ट नहीं हुई।
जिसके बाद अपराधियों ने उस बाइक को रास्ते में ही छोड़ दिया। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। बाइक पर नंबर BR 01 DB 8279 अंकित है। पुलिस उसके मालिक के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है।

भोजपुरी भाषा में कर रहे थे बात
घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधी आपस में भोजपुरी भाषाएं बात कर रहे थे। कर्मियों से पैसा के संबंध में पूछने के दौरान कई कर्मियों के साथ मारपीट भी किया। एक दो कर्मी को हथियार के बट से मार कर चोटिल भी कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मधौल फोरलेन की तरफ भागे। भागने के दौरान अपराधी कई जगह पर सीसीटीवी में कैद हो गए है। जिसमें उनके गाड़ियों का नंबर दिख रहा है। लेकिन सभी अपराधी अपना चेहरा ढके हुए है। जिस कारण उनका चेहरा साफ साफ नहीं दिखाई है। वही एक दो अपराधी का चेहरा दिख रहा है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

4.93 लाख की हुई लूट
मौके पर पहुंचे एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 9 की संख्या में अपराधी घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। सभी के पास हथियार था। 4.95 लाख की लूट हुई है। लूट के दौरान अलार्म बज गया। जिस कारण अपराधियों ने एक कर्मी को गोली मार दिया। उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के क्रम उसकी मौत हो गई है। हमलोग घटना स्थल और आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रहे है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।