कौन है रेखा गुप्ता, जिस पर मोदी-शाह ने विश्वास जताया, अब दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया

Tirhut News

नई दिल्ली. रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी. बीते कई दिनों से दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिलने की चर्चा गर्म थी. आखिरकार शालीमार बाग सीट से जीतकर आई रेखा गुप्ता ने दिल्ली की रेस में बाजी मार ली है. रेखा गुप्ता कल यानी 20 फरवरी को 12 बजे दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ लेंगी. बीजेपी ने बीते 12 दिनों तक नए सीएम के नाम पर सस्पेंस बनाकर रखा था. लेकिन, बुधवार शाम को रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाकर सभी संभावनाओं पर विराम लगा दिया. रेखा गुप्ता वर्तमान दौर में बीजेपी की एकलौती महिला सीएम होंगी.


दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हुए 11 दिन का समय हो चुका है। इसी के साथ भाजपा ने राजधानी में अपने अगले मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर दिया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। 20 फरवरी को वे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। यह 26 साल बाद है, जब दिल्ली में भाजपा का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है।

इस बीच राजनीतिक गलियारों में कई नेताओं के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई गईं। इनमें सबसे बड़ा दावा रेखा गुप्ता के नाम को लेकर ही किया गया। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि रेखा गुप्ता को संघ की मंजूरी मिल चुकी थी और भाजपा ने भी उन्हें सीएम पद के लिए अपनी पसंद भी बना लिया था।


रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई-लिखाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन (आरएसएस) के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गई थीं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। रेखा ने इसके बाद एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी की।


कैसा रहा अब तक का राजनीतिक करियर?

पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।
2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं।

2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं।

2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं।

2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।

2012: उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर बनीं पार्षद।

2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में नहीं मिली थी सफलता


रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। जहां 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों से हराया तो वहीं 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोट के करीब था।


2025 में दर्ज की बंपर जीत

2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हरा दिया। उन्हें 68,200 वोट मिले थे।


मनीष गुप्ता से हुई है शादी

रेखा गुप्ता की 1998 में मनीष गुप्ता से शादी हुई थी। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, रेखा के पति एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं। साथ ही उनका स्पेयर पार्ट्स का भी कारोबार है।
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नेटवर्थ.


रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति

रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति: ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+)

रेखा गुप्ता पर लोन व अन्य देनदारियां: ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+)

रेखा गुप्ता की वार्षिक आय

2023-24: ₹6.92 लाख (7 लाख)

2022-23: ₹4.87 लाख (5 लाख)

2021-22: ₹6.51 लाख (6.5 लाख)

2020-21: ₹6.07 लाख (6 लाख)

2019-20: ₹5.89 लाख (6 लाख)
रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय

2023-24: ₹97.33 लाख (~97 लाख)

2022-23: ₹64.56 लाख (~65 लाख)

2021-22: ₹23.13 लाख (~23 लाख)
रेखा गुप्ता के पास मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है, जिसकी कीमत करीब ₹4.33 लाख रुपए बताई गई है.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *