
मुज़फ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र के सुजावलपुर में आज जन सुराज पार्टी की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान 11 अप्रैल को प्रस्तावित “बिहार बदलाव रैली” को लेकर तैयारियों की जानकारी दी गई। जन सुराज प्रत्याशी रेनू पासवान समेत कई प्रमुख पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
सुजावलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जन सुराज पार्टी की तरफ से प्रखंड कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम सिंह, महिला अध्यक्ष रूबी कुमारी और यूथ क्लब संयोजक राम प्रकाश गुप्ता शामिल हुए। रैली को लेकर रेनू पासवान ने कहा कि यह सिर्फ एक रैली नहीं, बल्कि बिहार में बदलाव की दिशा तय करने वाला जनसैलाब होगा।
रैली में भीड़ जुटाने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह:
प्रत्येक पंचायत से 1 से 2 बसें रैली के लिए भेजी जाएंगी, वहीं 40 से 50 चार पहिया वाहन और ट्रेनों के माध्यम से समर्थक पटना पहुंचेंगे। अकेले सकरा क्षेत्र से 8 से 10 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है।
राज्यव्यापी समर्थन का दावा:
पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 10 लाख से अधिक लोग रैली में शामिल होंगे। यह रैली अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जनसभा मानी जा रही है, जिसका संदेश पूरे बिहार में जाएगा।
जनता से अपील:
रेनू पासवान ने कहा कि यह रैली उन सभी लोगों की आवाज़ है जो बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुशासन को लेकर बदलाव चाहते हैं। हर जागरूक नागरिक को इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनना चाहिए।
11 अप्रैल को पटना में आयोजित होने वाली “बिहार बदलाव रैली” सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का प्रतीक है। जन सुराज पार्टी सकरा से जो अलख जगा रही है, वह पूरे बिहार में बदलाव की उम्मीद को नई ऊर्जा दे रही है। अब सबकी निगाहें इस ऐतिहासिक दिन पर टिकी हैं।