
दानापुर, बिहार – राजद विधायक रीतलाल यादव ने गुरुवार सुबह दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बीते दिनों उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 200 से अधिक जवानों के साथ छापेमारी अभियान चलाया था, लेकिन वे फरार चल रहे थे।
आज सुबह पुलिस किसी ठोस सुराग तक पहुंच पाती, उससे पहले ही विधायक रीतलाल यादव कोर्ट खुलते ही न्यायालय में हाजिर हो गए। कोर्ट में सरेंडर के बाद अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सूत्रों के अनुसार, रीतलाल यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है, जिसके चलते पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। हालांकि, विधायक द्वारा सरेंडर करने के बाद अब कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है।
तिरहूत न्यूज इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है। आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।