आज का राशिफल: जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क | Tirhut News

Tirhut News

आज का राशिफल: जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क |
तिरहूत न्यूज़ आपके लिए लेकर आया है आज का विशेष राशिफल। जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन — धन लाभ, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। आइए जाने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य जटाशंकर कुमार जी की भविष्यवाणी के अनुसार आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।

मेष (Aries):

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज धन लाभ मिल सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में अचानक कोई परेशानी आ सकती है। मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है।

शुभ रंग: पीला

वृष (Taurus):

कार्यस्थल पर भाग्य का साथ मिलेगा। लगातार मेहनत से लाभ मिलेगा। हालांकि धन का अपव्यय हो सकता है।

शुभ रंग: काला

मिथुन (Gemini):

छोटे भाई-बहनों पर खर्च हो सकता है। व्यापार या जीवनसाथी से धन लाभ संभव है, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

कर्क (Cancer):

मन थोड़ा परेशान रह सकता है। विदेश में काम करने वालों के लिए अच्छा समय है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: केसरिया

सिंह (Leo):

बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक दिन है। जीवनसाथी से कुछ समस्या हो सकती है और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ रंग: सफेद

कन्या (Virgo):

कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। माता का सहयोग मिलेगा और मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

तुला (Libra):

परिवार और स्वास्थ्य पर खर्च संभव है। संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: नीला

वृश्चिक (Scorpio):

पिता से धन और सहयोग मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में भटक सकते हैं।

शुभ रंग: केसरिया

धनु (Sagittarius):

थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: पीला

मकर (Capricorn):

छोटी यात्रा का योग है। मन अशांत रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग: केसरिया

कुंभ (Aquarius):

परिवार पर खर्च बढ़ सकता है। समाज में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग: गुलाबी

मीन (Pisces):

प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है। संतान से धन लाभ हो सकता है। हालांकि कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

ज्योतिषाचार्य: जटाशंकर कुमार

सम्पर्क: 9525456123

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *