

आज का राशिफल: जानें 12 राशियों का भाग्य और करियर संकेत | 20 मई 2025 | तिरहूत न्यूज़ राशिफल
ज्योतिषाचार्य जटा शंकर कुमार द्वारा विशेष भविष्यवाणी
मेष (Aries)
वकील और अदालत से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका फल जरूर मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण यात्रा की योजना भी बन सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
वृष (Taurus)
चिकित्सा क्षेत्र के छात्रों और डॉक्टरों के लिए समय अच्छा है। हालांकि धन का व्यय और आर्थिक हानि की संभावना है, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें। योग और ध्यान से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला
मिथुन (Gemini)
कार्यरत लोगों के लिए समय शुभ हो सकता है। रियल एस्टेट और जमीन से लाभ के योग हैं। हालांकि बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: काला
कर्क (Cancer)
हॉस्पिटल और दवा उद्योग से जुड़े लोगों के लिए अवसरों की कमी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। लेखक वर्ग के लिए यह समय रचनात्मक उन्नति का है।
शुभ रंग: केसरिया
सिंह (Leo)
धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। समाज से सहयोग मिलेगा और आपके लिए भाग्य सक्रिय रहेगा। वित्तीय क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: पीला
कन्या (Virgo)
वैज्ञानिक और शोधकर्ता वर्ग के लिए सफलता के द्वार खुल सकते हैं। हालांकि कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं। धैर्य और अनुसंधान से सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
तुला (Libra)
जीवनसाथी से कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। विदेश में नौकरी या कार्यरत लोगों के लिए लाभ का समय है। अध्यात्म में रुचि बढ़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
वृश्चिक (Scorpio)
बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। समाज में विरोध या षड्यंत्र से सावधान रहें। तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए समय सकारात्मक है।
शुभ रंग: लाल
धनु (Sagittarius)
नौकरी और कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है। अचानक से कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
मकर (Capricorn)
मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक तनाव या झगड़े की संभावना है, संयम से काम लें।
शुभ रंग: क्रीम
कुंभ (Aquarius)
छोटे भाई-बहनों को लेकर चिंता हो सकती है। मीडिया और पत्रकारिता के छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: पीला
मीन (Pisces)
जीवनसाथी से उपहार या आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: केसरिया
राशिफल लेखन: ज्योतिषाचार्य जटा शंकर कुमार
प्रस्तुति: तिरहूत न्यूज़ डिजिटल टीम
©2025 Tirhut News – सभी अधिकार सुरक्षित।