

आज का राशिफल | 30 मई 2025 | तिरहूत न्यूज़ विशेष
जानिए आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है। कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन, शिक्षा, और स्वास्थ्य में सितारे आपको कितना सहयोग देंगे — पढ़ें अपनी राशि के अनुसार आज का राशिफल।
♈ मेष (Aries)
मनोवैज्ञानिक, चिकित्सक और परामर्श देने वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। विदेश में रह रहे लोगों को धन लाभ मिल सकता है।
🔴 शुभ रंग: लाल
♉ वृषभ (Taurus)
भवन निर्माण, वास्तु और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में प्रगति संभव है। पिता से आर्थिक या भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं।
⚫ शुभ रंग: काला
♊ मिथुन (Gemini)
पुरातत्व, इतिहास या अनुसंधान से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। तकनीकी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को प्रगति मिलेगी। हालांकि, नौकरी में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
🤍 शुभ रंग: क्रीम
♋ कर्क (Cancer)
खुफिया सेवा, सुरक्षा बल या रणनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है।
🤎 शुभ रंग: भूरा
♍ कन्या (Virgo)
जीवनसाथी से तकरार हो सकती है। कला, फैशन, और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। कपड़े के व्यवसायियों के लिए भी अच्छा समय है।
🤎 शुभ रंग: भूरा
♌ सिंह (Leo)
निर्माण, फैक्ट्री और मशीनरी से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। छोटे भाई-बहनों को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी षड्यंत्र से सतर्क रहें।
💛 शुभ रंग: पीला
♎ तुला (Libra)
पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है। खेल और फिटनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। संतान की सेहत पर ध्यान दें।
💙 शुभ रंग: आसमानी
♏ वृश्चिक (Scorpio)
रेस्टोरेंट, खानपान और होटल उद्योग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परिवार पर खर्च अधिक रहेगा। विज्ञापन और प्रिंट मीडिया के लिए अच्छा समय है।
🧡 शुभ रंग: नारंगी
♐ धनु (Sagittarius)
बैंकिंग, निवेश और वित्त से जुड़े लोग आज लाभ पा सकते हैं। हार्डवेयर, लोहा और निर्माण सामग्री के कारोबारियों के लिए भी दिन अनुकूल है।
✨ शुभ रंग: सुनहरा
♑ मकर (Capricorn)
लेखन, डाटा विश्लेषण और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मेहनत से भाग्य का साथ मिलेगा।
🌸 शुभ रंग: गुलाबी
♒ कुंभ (Aquarius)
धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। हालांकि मानसिक परेशानी हो सकती है। सेना और तकनीकी सेवा में काम कर रहे लोग प्रगति करेंगे।
💚 शुभ रंग: हरा
♓ मीन (Pisces)
छोटे भाई-बहनों पर खर्च बढ़ सकता है। विदेश में शोध और विज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन में कुछ षड्यंत्र से सावधान रहें।
🧡 शुभ रंग: केसरिया
📞 ज्योतिषी: पंडित जटाशंकर कुमार
📱 संपर्क: 9525456123
📰 प्रस्तुतकर्ता: तिरहूत न्यूज़ — तिरहूत की आवाज़, जनता की जुबानी।