08 जुलाई 2025 का राशिफल: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Tirhut News

🌞 दैनिक राशिफल – 08 जुलाई 2025

✍️ ज्योतिषाचार्य: जटाशंकर कुमार 📞 9525456123

📍 तिरहूत न्यूज़ — तिरहूत की आवाज़, जनता की जुबानी

🔴 मेष (Aries)

वकील और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं।

🔆 शुभ रंग: भूरा

वृष (Taurus)

मीडिया, संचार और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। छोटे भाई-बहनों को भी लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

🔆 शुभ रंग: सफेद

💚 मिथुन (Gemini)

वाहन और ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभ का समय है। परिवार से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

🔆 शुभ रंग: हरा

🌸 कर्क (Cancer)

स्थान परिवर्तन के योग हैं। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।

🔆 शुभ रंग: गुलाबी

🔴 सिंह (Leo)

विदेश में रहने या काम करने वालों को धन लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों से मतभेद संभव है। खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं।

🔆 शुभ रंग: लाल

🧡 कन्या (Virgo)

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

🔆 शुभ रंग: केसरिया

🧡 वृश्चिक (Scorpio)

विज्ञान और शोध के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, परंतु समाज में षड्यंत्र या विवाद हो सकता है।

🔆 शुभ रंग: नारंगी

तुला (Libra)

विदेश में काम करने वालों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए लाभकारी दिन है।

🔆 शुभ रंग: सुनहरा

मकर (Capricorn)

मेडिकल और हेल्थ सेक्टर में कार्यरत लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। साझेदारी में तनाव संभव है, लेकिन पिता से सहयोग मिलेगा।

🔆 शुभ रंग: सफेद

🔵 धनु (Sagittarius)

जीवनसाथी को यात्रा करनी पड़ सकती है। निर्माण, उद्योग और फैक्ट्री से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के कारण कुछ चिंता हो सकती है।

🔆 शुभ रंग: नीला

कुंभ (Aquarius)

अनुसंधान में लगे छात्रों के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई में बाधाएँ आ सकती हैं। भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है।

🔆 शुभ रंग: काला

💛 मीन (Pisces)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। विदेश में व्यापार करने वालों को सफलता मिल सकती है।

🔆 शुभ रंग: पीला

📲 रोजाना राशिफल पढ़ने के लिए जुड़ें

🔗 tirhutnews.com

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *