
आज का राशिफल – 28 जुलाई 2025, सोमवार
✍️ ज्योतिषीय मार्गदर्शक: पं. जटाशंकर कुमार 📞 9525456123
📍 प्रस्तुति: तिरहूत न्यूज़ — तिरहूत की आवाज़, जनता की जुबानी
🔴 मेष
जीवन साथी का सहयोग और भाग्य का साथ मिलेगा। मीडिया, संचार, पत्रकारिता और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय लाभकारी। संपत्ति या जमीन से फायदा मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: सफेद
🟥 वृषभ
धन लाभ के प्रबल संकेत हैं। इंजीनियरिंग, तकनीकी या मशीनरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी।
शुभ रंग: लाल
🟪 मिथुन
विदेश व्यापार या आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक व्यस्तता बनी रहेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
🟫 कर्क
पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन डॉक्टर, फार्मा, नर्सिंग या मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ की संभावना। धन आगमन के योग प्रबल।
शुभ रंग: भूरा
🟧 सिंह
फिल्म, कला, अभिनय और मंच से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि और धन दोनों मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल समय। करियर में प्रगति की संभावना।
शुभ रंग: केसरिया
🟨 कन्या
व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक सहयोग से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: क्रीम
🟦 तुला
पिता की सेहत या किसी पुराने विवाद को लेकर तनाव संभव। खाद्य पदार्थ, रेस्टोरेंट या निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
🟧 वृश्चिक
विदेश स्थित व्यापार, खासकर मैन्युफैक्चरिंग या कारखाना संचालन से जुड़े जातकों को लाभ होगा। जीवनसाथी की बातों से तनाव संभव।
शुभ रंग: नारंगी
🟩 धनु
साझेदारी के बिजनेस में विवाद की आशंका है। पिताजी की तबीयत या किसी निर्णय को लेकर चिंता संभव। टेक्निकल फील्ड के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: आसमानी
🟩 मकर
मेडिकल, नर्सिंग या हेल्थकेयर में कार्यरत लोगों को उन्नति मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए सफलता के संकेत। प्रेम संबंध में खटास आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
⬛ कुंभ
ऑटोमोबाइल, ट्रांसपोर्ट और वाहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। संतान को आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: काला
🟨 मीन
ब्यूटी, फैशन और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। माता की सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: पीला
📌 रोज पढ़िए “तिरहूत न्यूज़” पर अपना दैनिक राशिफल। साझा करें और शुभ रहें!
👉 tirhutnews.com पर जल्द ही “राशिफल वीडियो” भी देखें।