
आज का राशिफल — 15 अगस्त 2025
(ज्योतिषी – जटाशंकर कुमार, 📞 9525456123)
♈ मेष
राजदूत और विदेश मंत्रालय से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है।
शुभ रंग: भूरा
♉ वृषभ
सामाजिक और राजनीतिक कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। अंतरिक्ष अनुसंधान, वायुयान और वायुसेना से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: लाल
♊ मिथुन
कंस्ट्रक्शन और गृह निर्माण से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। भाग्य का साथ मिल सकता है। धन लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: नीला
♋ कर्क
मीडिया और संचार क्षेत्र में सफलता मिलेगी। माता का सहयोग मिलेगा। मनोविज्ञान से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
♌ सिंह
रक्षा सामग्री निर्माण और उत्पादन से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। योग और ध्यान से लाभ होगा। जीवनसाथी के कारण कुछ परेशानी संभव है।
शुभ रंग: पीला
♍ कन्या
सर्जन डॉक्टर को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है।
शुभ रंग: हरा
♎ तुला
इत्र और सौंदर्य प्रसाधन निर्माण से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। जल सेना से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: क्रीम
♏ वृश्चिक
रेलवे से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक होगा। पिता से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा की योजना बनेगी।
शुभ रंग: नारंगी
♐ धनु
विदेश में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। संतान से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
♑ मकर
फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। यात्रा का योग है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: सफेद
♒ कुंभ
कंटेंट राइटर और ग्राफिक डिजाइनर के लिए समय अच्छा है। धन का व्यय अधिक हो सकता है। विदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
♓ मीन
ज्वेलरी से संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यय संभव है।
शुभ रंग: काला