
आज का राशिफल – 19 अगस्त 2025
मेष ♈ – सर्जन डॉक्टरों के लिए समय अनुकूल है। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। विदेश यात्रा के योग हैं। शुभ रंग: केसरिया
वृष ♉ – विदेश में मशीनरी से जुड़े व्यापारियों को भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी आपके लिए भाग्यशाली रहेंगे। शुभ रंग: आसमानी
मिथुन ♊ – रक्षा सामग्री निर्माण से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। बड़े भाई-बहनों से झगड़ा संभव। शुभ रंग: नीला
कर्क ♋ – खुफिया विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। मेहनत से सफलता मिलेगी। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त होगी। शुभ रंग: नारंगी
सिंह ♌ – कंस्ट्रक्शन और गृह निर्माण से जुड़े लोगों को लाभ होगा। विदेश में रहने वाले जातकों के लिए फायदे के योग। माता की सेहत पर ध्यान दें। शुभ रंग: सुनहरा
कन्या ♍ – दवा निर्माण से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। षड्यंत्र से सावधान रहें। आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शोध करने वालों के लिए समय उत्तम। शुभ रंग: गुलाबी
तुला ♎ – विदेश में रहने वालों को धनलाभ होगा। तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद संभव। शुभ रंग: क्रीम
वृश्चिक ♏ – फिटनेस और थेरेपी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध परेशानी ला सकते हैं। सरकारी नौकरी में सफलता संभव। शुभ रंग: भूरा
धनु ♐ – विदेशी वित्तीय निवेश से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट संभव। शुभ रंग: नारंगी
मकर ♑ – यात्रा और परिवहन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। माता आपके लिए शुभ साबित होंगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। शुभ रंग: हरा
कुंभ ♒ – रेलवे और तकनीकी कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फायदा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र से बचें। शुभ रंग: पीला
मीन ♓ – धनलाभ के योग। शिक्षा और अध्यापन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। माता से लाभ प्राप्त होगा। शुभ रंग: काला
ज्योतिषी-जटाशंकर कुमार
9525456123