
दैनिक राशिफल – 05 सितम्बर 2025
ज्योतिषी – जटाशंकर कुमार
♈ मेष
सौंदर्य प्रसाधन और बेटी से संबंधित सामान के आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभ होगा। माता और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है।
👉 शुभ रंग – सफेद
♉ वृषभ
वायु सेना, वायुयान और अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ संभव है। धर्मस्थल की यात्रा हो सकती है।
👉 शुभ रंग – काला
♊ मिथुन
रक्षा सामग्री निर्माण और उत्पादन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पिता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। इनकम टैक्स या टैक्स से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में झगड़े या विवाद की स्थिति बन सकती है।
👉 शुभ रंग – क्रीम
♋ कर्क
हार्डवेयर और लोहे से जुड़े कारोबारियों को भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। हालांकि भाग्य के अभाव से मन में बेचैनी रह सकती है।
👉 शुभ रंग – भूरा
♌ सिंह
सर्जन डॉक्टरों के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है।
👉 शुभ रंग – लाल
♍ कन्या
दवा निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।
👉 शुभ रंग – नीला
♎ तुला
खाद्य सामग्री निर्माण से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेम संबंधों में मतभेद की स्थिति बन सकती है।
👉 शुभ रंग – गुलाबी
♏ वृश्चिक
बैंकिंग और अकाउंट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। यात्रा संभव है। संतान को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
👉 शुभ रंग – केसरिया
♐ धनु
मीडिया, संचार और रिपोर्टिंग से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। माता का सहयोग मिलेगा। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।
👉 शुभ रंग – पीला
♑ मकर
यात्रा और परिवहन से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे भाई-बहनों से लाभ होगा।
👉 शुभ रंग – आसमानी
♒ कुंभ
धन का व्यय अधिक हो सकता है। विदेश में कंप्यूटर और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। योग और ध्यान से लाभ मिलेगा।
👉 शुभ रंग – सुनहरा
♓ मीन
दवा व्यापार से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। सामाजिक कार्यों पर खर्च संभव है। फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।
👉 शुभ रंग – नारंगी
ज्योतिषी-जटाशंकर कुमार
9525456123