दैनिक राशिफल 11 सितंबर 2025 : जानें आज का मेष से मीन तक का भाग्यफल और शुभ रंग

Tirhut News

दैनिक राशिफल : 11 सितंबर 2025
ज्योतिषाचार्य – जटाशंकर कुमार
मुजफ्फरपुर। आज का दिन कई राशियों के लिए करियर और वित्तीय मामलों में शुभ संकेत ला रहा है। कहीं यात्रा से लाभ होगा तो कहीं परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल—
मेष ♈

खेल और ओलंपिक से जुड़े लोगों को लाभ होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए समय शुभ रहेगा।

शुभ रंग : नारंगी
वृष ♉

वाहन और ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। जमीन-संपत्ति से फायदा हो सकता है। छोटे भाई-बहनों पर व्यय बढ़ सकता है।

शुभ रंग : नीला
मिथुन ♊

यात्रा और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ होगा। यात्रा की योजना बन सकती है।

शुभ रंग : आसमानी
कर्क ♋

चार्टर्ड अकाउंटेंट और निवेशकों के लिए अच्छा दिन। डेयरी प्रोडक्ट के कारोबार में सफलता। खर्च बढ़ने से तनाव हो सकता है।

शुभ रंग : सफेद
सिंह ♌

बैंकिंग और वित्त क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता। पिता से धन लाभ की संभावना। परिवार संग समय बिताएंगे।

शुभ रंग : सुनहरा
कन्या ♍

मनोविज्ञान क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ। बड़े भाई-बहनों से परेशानी संभव। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग।

शुभ रंग : काला
तुला ♎

खाद्य सामग्री निर्माण क्षेत्र के लोगों को सफलता। कार्यक्षेत्र में शुभ समय। विदेश में रहने वालों के लिए लाभकारी दिन।

शुभ रंग : गुलाबी
वृश्चिक ♏

तकनीकी विभाग में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय। भाग्य का साथ कम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में दिक्कतें संभव।

शुभ रंग : केसरिया
धनु ♐

साझेदारी व्यापार में सफलता। योग और अध्यात्म से जुड़े लोगों को शुभ परिणाम। प्रेम संबंधों में परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग : लाल
मकर ♑

रक्षा सामग्री और रिसर्च से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। ब्यूटी और सजावट से जुड़े काम में सफलता।

शुभ रंग : क्रीम
कुंभ ♒

खुफिया विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा। यात्रा में सतर्क रहें। विदेशी और मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े कार्यों में लाभ।

शुभ रंग : हरा

मीन ♓

फिटनेस और थेरेपी क्षेत्र के लिए सफलता। जीवनसाथी से विवाद संभव। विद्यार्थियों को धन लाभ होगा।

शुभ रंग : पीला

👉 ज्योतिषी : जटाशंकर कुमार

📞 संपर्क : 9525456123

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *