“12 सितंबर 2025 का दैनिक राशिफल : जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा”

Tirhut News

दैनिक राशिफल – 12 सितंबर 2025

ज्योतिषी: जटाशंकर कुमार

मेष ♈

आज का दिन झगड़ा और अशांति का हो सकता है। वाहन और ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी षड्यंत्र से सावधान रहें।

शुभ रंग: सफेद

वृषभ ♉

विदेश में मशीनरी और तकनीकी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। डॉक्टर और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ रंग: हरा

मिथुन ♊

सेना और तकनीकी विभाग से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा लेकिन माता से मतभेद हो सकता है।

शुभ रंग: काला

कर्क ♋

मीडिया और रिपोर्टिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ की संभावना है।

शुभ रंग: सुनहरा

सिंह ♌

माता से लाभ मिलेगा। योग और अध्यात्म से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है।

शुभ रंग: केसरिया

कन्या ♍

आयकर विभाग और टैक्स से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। यात्रा में कठिनाई आ सकती है। समाज में षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

तुला ♎

विदेशी व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद संभव है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहेगा।

शुभ रंग: नीला

वृश्चिक ♏

फिटनेस कोच और थेरेपी से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश में रहने वालों के लिए समय अच्छा है। मानसिक तनाव रह सकता है।

शुभ रंग: लाल

धनु ♐

कंप्यूटर और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को विदेश से लाभ होगा। संतान के लिए समय कष्टकारी हो सकता है। योग और ध्यान से राहत मिलेगी।

शुभ रंग: पीला

मकर ♑

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। माता से लाभ और साझेदारी व्यापार से फायदा होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

कुंभ ♒

जल सेना और जल से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र से सतर्क रहें। छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

मीन ♓

मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। प्रेम संबंध परेशानी ला सकते हैं। जीवनसाथी आपके लिए भाग्यशाली साबित होगी।

शुभ रंग: नारंगी

👉 दैनिक राशिफल : ज्योतिषी जटाशंकर कुमार

📞 संपर्क: 9525456123

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *